शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 11 व 12 अप्रैल, 2026 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि विक्रमादिय सिंह 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत भराड़ा में सुन्नी-लुहरी सड़क से बनने वाले अप्पर जैशी के लिए लिंक रोड़ का शिलान्यास करेंगे और आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।
इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री 12 अप्रैल को ग्राम पंचायत मंड्यालु में आयोजित होने वाले मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और आमजन की समस्याओं का निवारण करेंगे।