केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महामहिम डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल की

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री महामहिम डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की।

गोयल ने आशा व्यक्त की कि हाल ही में घोषित युद्धविराम क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने सऊदी जनता के अदम्य साहस की सराहना की जो बढ़ती बाधाओं और अस्थिरता के बावजूद आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू रूप से चलाने के अपने संकल्प पर अडिग हैं। उन्होंने मौजूदा संघर्ष के दौरान देश में हुए हमलों की निंदा की और भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब के प्रयासों की प्रशंसा की।

दोनों पक्षों ने संघर्ष के कारण क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं पर पड़े दबाव को स्वीकार किया और सुचारू व्यापार प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयासों के माध्यम से शीघ्र सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।  गोयल ने सऊदी अरब और खाड़ी क्षेत्र में निर्यात को समर्थन देने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।

दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौता वार्ता में शीघ्र प्रगति के लिए आशा व्यक्त की।

इस बैठक में भारत-सऊदी अरब आर्थिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *