मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के निवास स्थान तेगूबेहड़ में उनसे व उनके परिजनों से भेंट की और विधायक के पिता जोग ध्यान ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जोग ध्यान ठाकुर का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के निवास स्थान कटराईं जाकर उनके बड़े भाई बुधीश्वर गौड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *