शिमला। 13 अप्रैल को राष्ट्रपति राजकोट के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी।
राष्ट्रपति 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर के लोक भवन में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महोत्सव’ में भाग लेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
15 अप्रैल को राष्ट्रपति नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। मुर्मु उसी दिन नागपुर के राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में भी उपस्थित रहेंगी।
राष्ट्रपति 16 अप्रैल को वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।