कसोल में ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को जल्द क्रियाशील करने के लिए बैठक आयोजित

कुल्लू। कसोल में स्थापित किए जा रहे ठोस कचरा प्रबंधन (SWM) प्लांट और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए
आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त  अनुराग चंद्र शर्मा ने की।
बैठक में प्लांट के निर्माण, मशीनरी की खरीद और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।   बैठक में जानकारी दी गई कि स्थित इस SWM प्लांट को आगामी 20 अप्रैल 2026 से संभावित रूप से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका संचालन SADA, खंड विकास अधिकारी (BDO) और  हीलिंग हिमालया के माध्यम से किया जाएगा। प्लांट के लिए आवश्यक मशीनरी जैसे श्रेडर (Shredder), बेलिंग मशीन, डस्ट रिमूवर और सेनेटरी पैड इंसीनरेटर की आपूर्ति के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। संबंधित फर्में जल्द ही इनकी स्थापना करेंगी। ऑर्गेनिक वेस्ट कम्पोस्टर की प्रक्रिया अभी पाइपलाइन में है।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्लांट के लिए आवश्यक ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा चुका है और 3-फेज हाई टेंशन (HT) लाइन को शिफ्ट करने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। परियोजना के लिए कुल 88.67 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इसमें सिविल कार्य के लिए SADA द्वारा 30 लाख रुपये और मशीनरी व अन्य कार्यों के लिए DEST द्वारा 25.60 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। स्वच्छ भारत मिशन (SBM) के तहत 16 लाख रुपये की राशि राज्य सरकार से अपेक्षित है।
बैठक में साइट की फेंसिंग (बाड़बंदी) के लिए 6.20 लाख रुपये के संशोधित अनुमान पर भी चर्चा हुई। साथ ही, प्लांट के रखरखाव और यूजर चार्ज के लिए मॉडल बाइलॉज  अपनाने के निर्देश दिए गए। इस प्लांट के शुरू होने से कसोल और आसपास के क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन की समस्या का वैज्ञानिक समाधान होगा और क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *