सत्ता और राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी : बिंदल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनेगा माध्यम

 

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि देश की सत्ता और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा वीरवार को धर्मशाला के सामुदायिक भवन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. बिंदल ने कहा कि महिलाओं को आगे लाने की दिशा में जो कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कर रही है, उस दिशा में पहले कभी ठोस कदम नहीं उठाए गए।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है इसके माध्यम से महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे देश की राजनीति में उनकी भूमिका और मजबूत होगी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में डॉ. बिंदल ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनावों के दौरान जनता से कई गारंटियां की थीं, लेकिन अब तक उनमें से कोई भी पूरी नहीं हो पाई है डॉ. बिंदल ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गारंटियों को लेकर लगातार झूठ बोल रहे हैं शायद कोई ‘हिडन गारंटी’ उनके परिवार या मित्रों के लिए रही होगी, जो पूरी हो गई हो, लेकिन जनता को दी गई गारंटियां आज तक पूरी नहीं हो सकी हैं उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता से किए गए वादों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है और अब जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *