हमीरपुर, जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस एक दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता 2024-25 में हमीरपुर जिले के 48 सरकारी स्कूलों और 40 निजी स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के मॉडलों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, स्कूल के प्रिंसिपल सतीश पॉल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूदा रहे ।
उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली की ओर से प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना को विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि टॉप 10 प्रतिशत चयनित मॉडल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ज़िले का प्रतिनिधित्व किया गया । उन्होंने बताया कि गत वर्ष हमीरपुर ज़िला के एक विद्यार्थी के मॉडल का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है जिसकी ओरिएंटेशन भी करवाई जा रही है ।