हिमाचल में गर्मी के तेवर: 24 अप्रैल तक साफ रहेगा मौसम, ऊना का पारा 38 डिग्री के पार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ ही तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा, जिससे मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में गर्मी और बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। प्रदेश में गत 24 घण्टों के दौरान ऊना का तापमान सबसे अधिक 38.4°C दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में पारा 25.6°C तक पहुँच गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।उन्होंने कहा कि गत 24 घण्टों में ​मनाली और भुंतर क्षेत्रों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई है।​बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा यहाँ भी पारा 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।आगामी आने वाले दिनों में ​24 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है।​24 अप्रैल की रात से बदलाव मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। इसके साथ ही ​25 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रोंन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।​26 अप्रैल को मौसम फिर से साफ होने लगेगा, हालांकि मध्यवर्ती क्षेत्रों (कांगड़ा, कुल्लू, मंडी) के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।​अगले 4 दिनों तक धूप खिलेगी।​मैदानी इलाकों में पारा सामान्य से अधिक बना रहेगा।​25 अप्रैल को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *