नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लाओ पीडीआर, कांगो, नामीबिया और गिनी बिसाऊ के राजदूतों द्वारा प्रस्तुत उनके परिचय पत्र स्वीकार किए।
जिन लोगों ने अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए, वे थे:
1. लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत विथया ज़ायावोंग,
2. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजदूत एमिली अयाजा मुशोबेकवा,
3. नामीबिया गणराज्य के उच्चायुक्त विंग कमांडर एलेक्स लुन्याज़ो टुकुहुपवेले (सेवानिवृत्त),
4. गिनी-बिसाऊ गणराज्य के राजदूत एंटोनियो सेरिफो एम्बालो।