उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज राजस्थान का दौरा करेंगे

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पीराधाकृष्णन 25 अप्रैल, 2026 को जयपुर का दौरा करेंगे।

इस दौरान, उपराष्ट्रपति राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित 23वें कैंसर उत्तरजीवी दिवस में भी भाग लेंगे।