पांवटा साहिब में सनसनी: यमुना नदी से नाबालिग युवती का शव बरामद

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां यमुना नदी से एक नाबालिग युवती का शव बरामद किया गया। युवती पांवटा साहिब की ही निवासी बताई जा रही है और उसकी पहचान कर ली गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें हादसा, आत्महत्या या अन्य कारणों को ध्यान में रखा जा रहा है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *