करसोग. नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 07 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि 30 अप्रैल के दिन निर्धारित समयावधि में 3 बजे तक विभिन्न वार्डों से सात उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 2 से उत्तम चंद तथा अमी चंद ने अपने नामांकन पत्र भरे है। वार्ड नंबर 3 से लक्ष्य और वार्ड नंबर 4 से नरेन्द्र कुमार ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 5 से सुषमा कुमारी और पूनम ने नामांकन भरा, जबकि वार्ड नंबर 6 से दिलीप कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक और 7 से कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।