कुल्लू. कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में आज विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 एवं 2 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का विषय “कम्युनिटी हेल्पर्स” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने डॉक्टर, शिक्षक, पुलिसकर्मी, अग्निशामक जैसे विभिन्न सामाजिक सेवकों की आकर्षक व जीवंत प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता का विषय “बाल श्रम” रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रभावशाली विचारों के माध्यम से समाज में व्याप्त इस गंभीर समस्या पर अपने सशक्त दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल में मोनिशा शर्मा , सविता याम्बा , करिश्मा ठाकुर एवं देचेन डोलमा उपस्थित रहीं, प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति एवं विषय की समझ के आधार पर निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पहली कक्षा से पहला स्थान हितांश , दूसरा स्थान शनाया और अभिज्ञा एवं तीसरा स्थान मिकुल और प्रत्यक्ष आर्या ने प्राप्त किया और कक्षा दूसरी से पहला स्थान आहान राठौर, दूसरा स्थान रिहाना ठाकुर ,हर्षित एवं तीसरा स्थान सूर्या पॉल , आरव शर्मा ने प्राप्त किया | भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान रिया ठाकुर कक्षा छठीं , दूसरा स्थान शानवी शर्मा कक्षा सातवीं एवं तीसरा स्थान सुदिति पुरोहित ने प्राप्त किया |