शाहपुर के बनोई में 13 साल के बच्चे से 130.48 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार, कोई भी पैंतरा अपना ले चिट्टा तस्कर किसी सूरत में नहीं बक्शे जाएंगे:-एएसपी

धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को अहम सफलता मिली है गगल थाना क्षेत्र में बनोई पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान HRTC की बस से भारी मात्र में चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने एक 13 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है पुलिस टीम ने लड़के से 130.48 ग्राम चिट्टा(हेरोइन) बरामद की है- जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है उन्होंने बताया कि इस 12 वर्षीय नाबालिग को आज कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे 14 दिन की नायिका हिरासत में भेजा गया जिसे पुलिस ने इस नाबालिग को बाल सुधार गृह ऊना भेज दिया है उन्होंने बताया कि इस तस्करी में शामिल इस नाबालिग रिश्तेदार की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है और जल्द ही इस व्यक्ति को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत के अनुसार, CIA कांगड़ा की टीम ASI मनजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाहपुर की ओर से आ रही HRTC बस को रोककर तलाशी ली गई।बस में एक नाबालिग अकेला बैठा मिला जब उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की जांच की गई, तो उसमें से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ इसके बाद बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया।

शुरुआती पूछताछ में बच्चे ने बताया कि यह नशीला पदार्थ उसे अमृतसर में उसके एक रिश्तेदार ने दिया था और आगे किसी स्थान पर उसे लेने की बात कही थी मगर पुलिस की कार्रवाई ने रिश्तेदार के पूरे प्लान पर पानी फेर दिया।

पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है इस केस की जांच मुख्य आरक्षी को सौंपी गई है, जबकि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *