शिमला। बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भाजपा ने बधाई दी है और साथ ही चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में 15 सालों से टीएमसी थी ओर उससे पहले वहां पर लेफ्ट सत्ता पर काबिज थी । कांग्रेस की प्रेजेंस वहां पर काफी कम थी और इस बार कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे है ओर आने वाले समय मे इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को जरूर मिलेगा।बंगाल में जो भाजपा को जीत मिली है निश्चित रूप से उन्हें इसके लिए बधाई।
वही विक्रमादित्य सिंह ने चुनाव आयोग और ईवीएम पर भी सवाल खड़े किए । उन्होंने ईवीएम हैक होने के सवाल पर कहा कि यह चीजे काफी जगह पर देखने को मिली है और इसके प्रमाण भी मिले है आजकल इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस इतना ज्यादा है मोबाइल फोन सीसीटीवी कैमरा है।इसमें कोई दो राय नहीं की चुनाव आयोग एक कंप्रोमाइज बॉडी बनकर रह गई है। इसमें सबसे बड़ी बात है कि जो चुनाव आयोग को सिलेक्ट करने का प्रोसीजर है वह न्यूट्रल नहीं है। चुनाव आयोग में पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया होते थे लेकिन उसको हटाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अलावा नेता प्रतिपक्ष को डाला गया है मेजोरिटी हमेशा सरकार की ही रही है। कई बार चुनाव आयोग पर कई सवाल खड़े हुए है और ये संस्थाए जो स्वतंत्र है जो निष्पक्षता से काम करती है।लेकिन अब ये दवाब में काम कर रहे है।चुनाव आयोग यदि निष्पक्षता काम नही करेगा तो लोगो का उस पर से विश्वास उठ जाएगा।