बाहरवीं कक्षा के बोर्ड के नतीजों में हमीरपुर जिला में 12 छात्र है मेरिट लिस्ट में,, न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल पक्का भरो के चार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हमीरपुर के न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल पक्का भरो के चार छात्रों ने टॉप टेन में जगह पाकर जिला का नाम रोशन किया है। वही सुपर मैग्नेट स्कूल हमीरपुर के एक छात्रा ने भी टॉप टेन में जगह बनाई है। टॉप 10 में जगह बनाने पर स्कूल में मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई है। बता दे कि हमीरपुर जिला में कुल 12 मेरिट आई है जिसमें 7 साइंस में और 3 आर्ट्स और 2 कॉमर्स संकाय में पहले दस स्थान में छात्रों ने जगह बनाई है।

न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल के साइंस संकाय में टॉप 10 में रहने वाले छात्रों ने की जाहिर करते हुए कहा कि मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है और यह मायने नहीं रखता है कि बहुत देर तक पढ़ाई करनी है। साइंस में चौथे स्थान पर रहने वाले अक्ष शर्मा का कहना है कि स्कूल में ही अध्यापकों के द्वारा हर प्रकार के डाउट्स को को क्लियर करवाया जाता था। उन्होंने कहा कि ध्यान से पढ़ाई करने पर कोई भी दिक्कत पेश नहीं आती है।

साइंस संकाय में चौथे स्थान पर रहने वाली रिद्धिमा शर्मा का कहना है कि घर पर भी स्कूल के अलावा पढ़ाई करती थी और अगर मन लगाकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलती है। रिद्धिमा का कहना है कि मैं अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और अभिभावकों को देती है। रिदमा का कहना है कि वह रिसर्च इंजीनियर में जाकर काम करना चाहते हैं।

रिदिमा की माता संतोष कुमारी ने भी बेटी की सफलता पर खुशी जारी करते हुए कहा कि आज बेटी की मेहनत रंग लाई है।

वही न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रविंदर पुरी का कहना है कि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है और बच्चों की मेहनत आज सबके सामने है। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर खुशी जाहिर की और इसका से अध्यापकों और बच्चों को दिया है।

सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा स्मृति ठाकुर ने बोर्ड की मेरिट में 10वे में स्थान पर जगह बनाई है। टॉप 10 वे स्थान पर जगह पाने पर छात्रा ने खुशी जाहिर की और कहा कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है और अपनी सफलता का श्रेय भगवान के अलावा अध्यापकों और परिजनों को देना चाहती हु।

वही सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रबंधक शगुन दत्त शर्मा का कहना है कि पिछले कई सालों से स्कूल का बोर्ड का परीक्षा परिणाम बढ़िया आ रहा है और स्मृति ठाकुर दसवीं में भी मात्र एक अंक से बोर्ड में आने से वंचित हो गई थी लेकिन इस बार दसवे स्थान पर रहने पर पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *