कुलदीप राठौर ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के लगाए आरोप, बोले लोकतंत्र में कौन वोट देगा, वह भी भाजपा तय कर रही

SHIMLA । चार राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम के बाद
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार और भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है और सत्ता पक्ष का ध्यान केवल सरकार बनाने और गिराने की राजनीति तक सीमित रह गया है।

राठौर ने आरोप लगाया कि हर चुनाव से पहले केंद्र सरकार विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई और आयकर विभागका इस्तेमाल करती है। जो भी भाजपा के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे विभिन्न तरीकों से निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनावों में भी ऐसा देखने को मिला, खासकर पश्चिम बंगाल में यह प्रक्रिया पहले से ही जारी थी।

राठौर ने कहा कि एस.आई.आर का विरोध सभी विपक्षी दलों ने किया था और लगभग 25 लाख वोट काटे गए, जो भाजपा की जीत का बड़ा कारण बना। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं दिखती और वह भाजपा के पक्ष में काम करता नजर आता है।उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही इस मुद्दे को तथ्यों के साथ उठाया था, लेकिन भाजपा और निर्वाचन आयोग दोनों इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। लोकतंत्र में कौन वोट देगा, यह भी भाजपा तय कर रही है। जो वोट उनके पक्ष में हैं, उन्हें जोड़ा जा रहा है और जो नहीं हैं, उन्हें हटाया जा रहा है,” राठौर ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता खुले तौर पर निर्वाचन आयोग का बचाव कर रहे हैं, जिससे उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। “अगर यही स्थिति रही तो आने वाले चुनावों की पारदर्शिता पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा,” उन्होंने चेतावनी दी।

राठौर ने यह भी दावा किया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस सिर्फ चुनाव जीतने पर है, आम जनता की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है।

राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ गठबंधन में रहने वाले नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने नीतीश कुमार का जिक्र किया और कहा कि बिहार में पहले साथ मिलकर सरकार बनाई गई, फिर रणनीति के तहत उन्हें हटाया गया। इसी तरह महाराष्ट्र में शिवसेना को तोड़कर सत्ता हासिल की गई। उन्होंने यह भी कहा कि अब भाजपा की नजर पंजाब पर है।

राठौर ने कहा कि भाजपा सिर्फ राष्ट्रभक्ति के प्रवचन देती है, लेकिन जब देश की अस्मिता पर सवाल उठते हैं, तो वह चुप रहती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राठौर ने कहा कि अमेरिक के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री को छोटा साबित करने का प्रयास करते है। भारत का नरक तक की संज्ञा देते है लेकिन ये जवाब नहीं खोलते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *