पंचायती राज संस्थाओं की नामांकन प्रक्रिया आरम्भ: जिला परिषद के लिए 4 ने दर्ज किया नामांकन

रोहड़ू,..पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु आज नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हुई। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू, धर्मेश रामोत्रा के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

रिटर्निंग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद वार्ड नंबर 8 (भलूण) से शीला देवी एवं कल्पना देवी, वार्ड नंबर 9 (टिक्कर) से देवराज तथा वार्ड नंबर 7 (खशधार) से धर्मेंद्र सिंह ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद तथा पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के लिए 8 एवं 11 मई को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 12 मई को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 14 एवं 15 मई को अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।

पंचायत समिति के लिए 10 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के लिए प्रथम दिन कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
इनमें वार्ड नंबर 1 (दलगांव) से रेवती देवी एवं संतोष, वार्ड नंबर 4 (शील) से चिराग चौहान, वार्ड नंबर 5 (कुई) से कुशल कुमार एवं गगन रुक्टा, वार्ड नंबर 6 (भलाडा) से रामलाल झींगटा, वार्ड नंबर 9 (करासा) से मनोज कुमार झींगटा, वार्ड नंबर 10 (अढाल) से सुनीता रैटका, वार्ड नंबर 14 (कटलाह) से निर्मला झामटा तथा वार्ड नंबर 15 (पुजारली नंबर-4) से ज्ञानपति ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *