राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 पर टारिंग कार्य के चलते यातायात हेतु एडवाइजरी जारी; निर्धारित समय पर रहेगा प्रतिबंध

कुल्लू । राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 पर टारिंग कार्य के चलते यातायात हेतु एडवाइजरी जारी; निर्धारित समय पर रहेगा प्रतिबंध।
उपमंडल दंडाधिकारी बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में थाना प्रभारी बंजार और सहायक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग के साथ आयोजित बैठक में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 के घियागी से बंजार खंड पर लोक सुरक्षा और सड़क मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधों के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की गई है।
एनएच-305 (बंजार से घियागी खंड) प्रातः 06:30 बजे से 07:30 बजे, पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे और अपराह्न 03:00 बजे से 04:00 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
प्रतिबंध के दौरान केवल आपातकालीन सेवा वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। इस अवधि के दौरान यातायात को दमोठी-भरठीधार मार्ग और बंजार बाईपास रोड के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।
 प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित खंड के दोनों ओर उचित साइन बोर्ड लगाएं और यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए पर्याप्त यातायात कर्मी तैनात करें।
प्रशासन ने सभी यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों से अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाने और सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *