करसोग के चुराग़ ब्लॉक में प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित,69 पीठासीन अधिकारी तथा 208 मतदान अधिकारी हुए शामिल

 

करसोग.. पंचायती राज संस्थाओं के
सामान्य चुनाव 2026 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खील में प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया ।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी (मतगणना) एवं खंड विकास अधिकारी विकासखंड चुराग यशवंत भारद्वाज ने की।
इस दौरान चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्य ट्रेनर चंद्रकांत शर्मा व दयंत शर्मा ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न चरणों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। प्रथम चरण के इस चुनावी पूर्वाभ्यास में कुल 69 पीठासीन अधिकारी तथा 208 मतदान अधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है तथा निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत अहम होती है । उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण एवं रिहर्सल के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से ग्रहण करें तथा अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें ।
उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया प्रातः सात से सांय तीन बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। पूर्वाभ्यास के दौरान मतदान केन्द्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, निर्वाचन सामग्री प्रबंधन, मतदान की विधि तथा अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।
दूसरे चरण की चुनावी रिहर्सल 22 मई को तथा तीसरे चरण का पूर्वाभ्यास 24 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खील में किया जाएगा।
इस अवसर पर पंचायत निरीक्षक अमरनाथ शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *