नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की सूचना प्रशासन के साथ करे साझा : उपायुक्त

 

करसोग। पांच दिवसीय जिला स्तरीय दानवीर कर्ण श्री मूल माहंूनाग मेला संपन्न हो गया। मेले के समापन समारोह के मुख्यातिथि उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन रहे। उन्होंने देवता मूल माहूंनाग की पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया।

मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि देवता के आशीर्वाद से ही आज मुझे यहां आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करना हम सब का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि देव संस्कृति से जुड़े हुए मेले हमारंे पहाड़ी प्रदेश की समृद्ध प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है, जिसे आगे बढ़ाने का दायित्व हम सभी का है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि मेलों में तकनीक का प्रयोग होने से इस प्रकार के यह आयोजन अधिक आकर्षक हो गए है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मंडी जिला व प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी प्रशासन के साथ साझा करे। उन्होंने कहा कि मंडी पुलिस व करसोग पुलिस का सहयोग करे ताकि नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

उन्होंने कहा कि ड्रग फ्री ऐप पर भी ऐसे लोगों की जानकारी प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर मैसेज के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा सकती है। उन्होंने कहा आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करे और किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करे और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को प्रदान करे।

मंदिर एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष रमेश वर्मा ने मुख्यातिथि को शाॅल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि ने इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर एसडीएम करसोग गौरव महाजन, डीएसपी करसोग चांद किशोर, मंदिर समिति के प्रधान रमेश वर्मा, सचिव ईश्वर शर्मा, मंदिर समिति के सभी सदस्यों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *