उपराष्ट्रपति ने देहरादून में पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति  सी.पी. राधाकृष्णन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी को आज देहरादून स्थित उनके आवास पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी को एक असाधारण नेता, एक उत्कृष्ट सैनिक और एक अनुभवी प्रशासक के रूप में स्मरण किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र और उसके लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि संपर्क में सुधार और भारत के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में मेजर जनरल खंडूरी का योगदान देश के विकास पथ में एक अमिट विरासत बना रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *