बालूगंज मैदान में 24 मई को होगा भव्य दंगल, देशभर के पहलवान लेंगे भाग, महिला पहलवानों की भी होगी बड़ी माली

शिमला। शिमला के बालूगंज मैदान में इस वर्ष बालूगंज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित होने वाला दंगल खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। सोसाइटी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार दंगल को “गोल्डन जुबली दंगल” के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
सोसाइटी के सलाहकार नरेश शर्मा और सचिव राजकुमार ठाकुर ने बताया कि यह आयोजन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के विभिन्न राज्यों से नामी पहलवान भाग लेंगे, लेकिन इस बार महिला पहलवानों को भी विशेष अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले केवल पुरुष पहलवानों की बड़ी माली करवाई जाती थी, लेकिन इस बार महिला पहलवानों की भी बड़ी माली आयोजित की जाएगी और विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।
दंगल का आयोजन रविवार, 24 मई 2026 को बालूगंज मैदान में दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे।

सोसाइटी ने क्षेत्र के लोगों से भारी संख्या में पहुंचकर दंगल को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *