अग्निशमन विभाग सोलन द्वारा दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में मॉकड्रिल, विद्यार्थियों को दी आग से बचाव की विस्तृत जानकारी



कंडाघाट। अग्निशमन एवं सुरक्षा क्षेत्र सोलन की टीम द्वारा दयानंद आदर्श विद्यालय, कंडाघाट में विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसीपीओ तथा फायर फाइटर  अशोक शर्मा और रवींद्र कुमार ने छात्रों को विभिन्न प्रकार की आग से निपटने के सुरक्षित और प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
अशोक शर्मा ने बच्चों की समझ के अनुरूप सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि घरों में घरेलू गैस सिलेंडर या बिजली से लगने वाली आग की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि आग के चार प्रमुख प्रकार होते हैं और उनके अनुसार अलग-अलग फायर सिलेंडरों का उपयोग किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रैक्टिकल प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग की विधि को विस्तार से समझाया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक मॉकड्रिल में भाग लेते हुए फायर सिलेंडर के प्रयोग का अभ्यास किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने अग्निशमन विभाग सोलन से आए  अशोक शर्मा और  रवींद्र कुमार का महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *