करसोग के विकास खंड चुराग में हुआ 82.77 प्रतिशत मतदान

 

करसोग..पंचायती राज चुनाव-2026 के दूसरे चरण में करसोग के विकास खंड चुराग में पंचायती राज संस्थाओं के लिए 82.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि विकास खंड चुराग में दूसरे चरण में 11 ग्राम पंचायतों चुराग, जाच्छ, कलाशन, कांडा, मनोला नराश, साहज, सवामांहू, शाकरा, शलाग, सोरशन, सुई कुफरीधार में वोट डाले गए।
उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 13062 मतदाताओं में से कुल 10812 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 5345 रही जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 5466 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *