उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 29-31 मई तक कर्नाटक, गोवा एवं केरल का दौरा करेंगे

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 29 मई से लेकर 31 मई, 2026 तक कर्नाटक, गोवा एवं केरल की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

उपराष्ट्रपति 29 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित होने वाले वैश्विक समारोह में हिस्सा लेंगे। उसी दिन बाद में वह राज्य के दावणगेरे में यूनिवर्सिटी बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति 30 मई को पणजी में गोवा के राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन बाद में वह सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा का दौरा करेंगे।

जबकि 31 मई को उपराष्ट्रपति श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर का दौरा करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक के बेल्थंगडी में स्थित  औद्योगिक पार्क का उद्घाटन करेंगे।

बाद में, उपराष्ट्रपति केरल के कोट्टायम में दीपिका मलयालम दैनिक के 140वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे। वह कन्नूर में राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर द्वारा आयोजित एक निजी समारोह में भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *