जनगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को नायब तहसीलदार ने जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश

शिमला। जनगणना 2027 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत आज नायब तहसीलदार बगशाड़ मेहर सिंह की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगशाड में जनगणना कार्य से संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ।
प्रथम चरण 4 जून से 6 जून तक और दूसरा चरण 8 जून से 10 जून तक कुल 1O0 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार ने कहा कि जनगणना सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकी गतिविधियों में से एक है जिसके आधार पर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता निष्पक्षता एवं पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण और आवास जनगणना से संबंधित निर्देश पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें और उसमें दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप जनगणना के कार्य को करना सुनिश्चित करें।
मास्टर ट्रेनर भगत सिंह प्रवक्ता हिंदी व राकेश कुमार टीजीटी ने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना 2027 की प्रक्रिया,एचएलओ मोबाइल एप ,आंकड़ों के संग्रहण, सत्यापन तथा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना से संबंधित दिशा निर्देश प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया । प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर नायब तहसीलदार मेहर सिंह ने जनगणना में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई । इस अवसर पर कार्यालय कानूनगो सुरेश कुमार व कार्यालय लिपिक ओम शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *