
अलसिंडी/करसोग: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अलसिंडी में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बेलीराम ठाकुर ने की, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए कला अध्यापक अनिल कुमार ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए गत सत्र में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा किए गए शैक्षिक एवं विकासात्मक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद सर्वसम्मति से पूर्ववर्ती एसएमसी को भंग कर शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई समिति का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में चुन्नीलाल को अध्यक्ष तथा रमा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं राधा, परमानंद, सोम कृष्ण, रंजीत, अंजना, सीमा, निर्मला, लीलाधर, गीता देवी, सुशीला, दीपा और गोपाल को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा ममतावली (वार्ड सदस्य), लता देवी (आशा कार्यकर्ता), लता (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), रमेश कुमार (प्राथमिक बुनियादी अध्यापक, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय अलसिंडी) तथा अनिल कुमार (कला अध्यापक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अलसिंडी) को मनोनीत सदस्य नामित किया गया।
प्रधानाचार्य बेलीराम ठाकुर ने नवगठित समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई समिति विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को मजबूत बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान भी किया।