राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता से मिले अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

शिमला: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता से शिमला स्थित लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज के अनुसार राज्यपाल का अभिनंदन किया। दोनों के बीच हिमाचल प्रदेश के हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।