माउंट व्यू के आसपास विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

कुल्लू। सहायक अधिशासी अभियंता कुल्लू ने जानकारी दी कि 400 के० वी० ए टेलीफोन एक्सचेंज ट्रांसफार्मर के अंतर्गत आने वाली लाइनों की मरम्मत व आवश्यक रख रखाव हेतु इस ट्रांसफार्मर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों जैसे माउंट व्यू के आसपास, खोरी रोपा, रामा सामुदायिक भवन व इसके साथ लगते क्षेत्रों में 2 जुलाई (गुरुवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 01:00 बजे तक या कार्य के पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।