शिमला। राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. मंगलवार को हिमाचल भाजपा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की इस बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई बैठक में शामिल हुए हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राम मंदिर चढ़ने के मामले में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा. इसी मुद्दे पर विरोध जताने के लिए शिमला राम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल पर भाजपा ने मंदिर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.
VO — हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस की हालत ‘100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ जैसी हो गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राम मंदिर पर बदली हुई नीति अवसरवादी राजनीति का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने वर्षों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और न्यायालय में भी मंदिर निर्माण रोकने के प्रयास किए, वही आज राजनीतिक लाभ के लिए भगवान श्रीराम के दर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में भगवान श्रीराम लंबे समय तक ताले और फिर टेंट तक सीमित रहे. बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पुराने बयान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं का आज राम मंदिर जाकर दर्शन करना उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं और उनके नाम पर राजनीतिक स्वार्थ साधने का प्रयास निंदनीय है.
VO — जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि अच्छी बात है जो मुख्यमंत्री सनातन के विरुद्ध बयान देते थे आज वो सनातन की ओर लौट रहे हैं. जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि मंदिर आस्था के लिए और श्रद्धा से जाएं, राजनीति के लिए मंदिर ना जाए तो बेहतर होगा. जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा पर बयान बाजी करिए लेकिन श्री रामचंद्र के मंदिर जाकर उसे राजनीतिक अखाड़ा बनाने की जरूरत नहीं है.
वहीं, इस दौरान लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए. अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी राम के अस्तित्व को नहीं मानती थी, रामसेतु पर सवाल उठाती थी और अयोध्या में राम मंदिर बनने के पक्ष में नहीं थी, वो राम मंदिर जा रही है तो अच्छी बात है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसमें हिंदुओं के पांच सौ वर्षो का संघर्ष तब पूरा हुआ जब भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में सरकार बनी. अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा जीत के वक्त मुख्यमंत्री ने 97% हिंदू आबादी वाले राज्य में जीतने का बयान दिया था उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओं अपमानित करने की कोई कमी नहीं छोड़ी और आज भी केवल राजनीति करने मंदिर पहुंचे हैं.
बाइट — अनुराग ठाकुर, लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री