सचिव (विद्युत) ने नेपाल में एसजेवीएन की 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

शिमला..भारत सरकार के सचिव (विद्युत)  पंकज अग्रवाल ने नेपाल में एसजेवीएन की 900 मेगावाट अरुणजलविद्युत परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एसजेवीएन इस क्रॉसबार्डर जलविद्युत परियोजना को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनीएसजेवीएन अरुणपावर डेवलपमेंट कंपनी (एसएपीडीसीके माध्यम से विकसित कर रहा है।

नेपाल में सचिव (विद्युतके साथ उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में भारत के राजदूत  नवीन श्रीवास्तवकेंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईएके अध्यक्ष  घनश्याम प्रसादविद्युत मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (हाइड्रो)  दिवाकर नाथ मिश्राविद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पारेषण)  पंकज कुमार तथा राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएँ), एसजेवीएन के साथसाथ भारत सरकार के विद्युत मंत्रालयनेपाल स्थित भारतीय दूतावासकेंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए)एसजेवीएन तथा एसएपीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

दौरे की शुरुआत पुखुवा स्थित भूमिगत विद्युतगृह स्थल के निरीक्षण से हुईजहाँ प्रतिनिधिमंडल ने सिविल एवं इलेक्ट्रोमैकेनिकल कार्यों सहित परियोजना के अन्य प्रमुख घटकों की प्रगति की समीक्षा की। प्रतिनिधिमंडल को चल रहे निर्माण कार्योंकार्यान्वयन रणनीति तथा परियोजना की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने फाक्सिंडा में बांध स्थल का दौरा किया तथा बांध संरचनाइनटेक की व्यवस्था और परियोजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं सहित सिविल कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।

समीक्षा के दौरान  पंकज अग्रवाल ने चुनौतीपूर्ण हिमालयी भूभाग में क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण जलविद्युत परियोजनाओं में से एक के सफल क्रियान्वयन हेतु एसजेवीएन एवं एसएपीडीसी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने परियोजना में अब तक प्राप्त प्रगति की प्रशंसा करते हुए परियोजना टीम  को गुणवत्तासुरक्षा तथा पर्यावरणीय सततता के सर्वोच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए वर्तमान कार्यगति को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।