कुल्लू। स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर कल कुल्लू विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत दो सम्पर्क मार्गों का भूमि पूजन करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधायक प्रातः 10 बजे ग्राम पंचायत फलाण के शालंग में कुन्गी नाला से निर्मित होने वाली सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे और लोगों से रूबरू होंगे।
इसके उपरांत विधायक दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत ब्राह्मण के शलाणी पहुंचेंगे और शलाणी से खोपरी मथाला सड़क का भूमिपूजन करने के साथ लोगों को संबोधित करेंगे।