धान की ढुलाई/परिवहन कार्य हेतु निविदाएं 26 तक आमंत्रित

ऊना,हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा चयनित मंडियों कृषि उपज विपणन समिति मंडी रामपुर, टकारला और टाहलीवाल में धान खरीद के मजदूरी कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके अतिरिक्त धान खरीद केंद्र कृषि उपज विपणन समिति रामपुर, टकारला व टाहलीवाल से मैसर्ज संत राइस मिल/ मैसर्ज जेके राइस मिल औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल तक धान की ढुलान/परिवहन कार्य के लिए भी ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हंै। यह जानकारी जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों के लिए निविदाएं 26 अगस्त सायं 5 बजे तक आॅनलाइन पोर्टल http://hptender.gov.in पर अपलोड कर सकते हैं। निविदाएं 27 अगस्त को दोपहर 11 बजे निविदाताओं या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष उपायुक्त या उनके प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष खोली जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए जिला नियत्रंक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।