शिमला पुलिस ने 8.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

SHIMLA..शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 05.08.2026 को पुलिस चौकी शोघी, एनएच-5 पर गश्त एवं वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने होशियारपुर से शिमला आ रही एक बस की तलाशी ली।

चैकिंग के दौरान बादल टिटला (30 वर्ष), पुत्र श्री अमीर सिंह, निवासी कोटखाई, जिला शिमला के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 162/2026, दिनांक 05.08.2026, अधीन धारा 21 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

मामले की जांच जारी है।