शिमला। शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने की बजाए धरने पर बैठना चाहिए. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की अहमियत केवल अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव तक ही रहती है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को CM आवास से ने नेरवा में नवनिर्मित अग्निशमन चौकी का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने ये बयान दिया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जिला परिषद सदस्यों के साथ धरने पर बैठना चाहिए. उन्होंने कहा कि धरने पर बैठना जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने से ज्यादा बेहतर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव होना निश्चित है और जल्द ही चुनाव की तारीख भी दी जाएगी. लेकिन जब शिमला उपयुक्त की ओर से बैठक बुलाई गई थी तो भाजपा जिला परिषद सदस्यों को लेकर पंचकूला पहुंच गई. उन्होंने कहा कि शिमला उपयुक्त बैठक में सदस्यों के आने का इंतजार करते रहे लेकिन जिला परिषद सदस्य नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी चाहते हैं अभी भाजपा के लोग जिला परिषदों को लेकर कुछ और जगह घुमाएं. मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष से पूछा कि आखिर भाजपा को कौन सा डर सता रहा है जो जिला परिषद सदस्यों को इस तरह उठाकर अलग-अलग होटल में रखा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि जिला परिषद और बीटीसी सदस्यों की अहमियत केवल अध्यक्ष पद के चुनाव तक ही रहती है.
सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने नेरवा में नवनिर्मित अग्निशमन चौकी का वर्चुअली लोकार्पण किया. साथ ही दो दमकल
वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने नेरवा दौरे के दौरान उन्होंने पाया कि निरहुआ के ग्रामीण क्षेत्रों में फायर व्हीकल की आवश्यकता थी. किसी को देखते हुए आज 2024 की घोषणा को पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 55 करोड़ की लागत से राज्य अग्निशमन विभाग को आधुनिक बनाने का काम कर रही है।