शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव पर बोले CM ‘चूल्हे चौकट के चुनाव में पड़ी है भाजपा, विधानसभा चुनाव में इनका कोई फर्क नहीं’

SHIMLA…शिमला जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा और कोर्ट के निर्देशों के आधार पर चुनाव की तारीख तय होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तारीख दी गई थी, तब भाजपा के सदस्य नहीं पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि BDC और जिला परिषद सदस्यों का ज्यादा रिलेवेंस नहीं है। उन्होंने पंचायती राज चुनाव को चूल्हे-चौके का चुनाव बताते हुए कहा कि इसमें पढ़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन भाजपा इसमें पड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 256 प्रत्याशी घोषित किए थे, जिनमें से 116 जीते, जबकि कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी नहीं दिया, फिर भी कांग्रेस के पदाधिकारी चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के समय 12 में से 9 जिलों में भाजपा संबंधित जिला परिषद अध्यक्ष जीते थे, इसके बाद भी भाजपा इसे रिपीट नहीं कर पाई।