SHIMLA..मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रियंका गांधी का घर है और प्रियंका गांधी 14 तारीख को हिमाचल आ सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी ने मंडी के देउरी स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए कहा था। हालांकि, फिलहाल उनके देउरी स्कूल उद्घाटन का कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।
