SHIMLA : वाराणसी दौरे से वापस लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा के प्रदर्शन में अटैची लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैची लेकर नाटक करने के बजाय विपक्ष पांच अटैचियों में प्याज और चीनी भरकर लाता और जनता को बांटता तो बेहतर होता। मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि अटैचियां देकर नौ विधायक खरीदे गए थे, इसलिए अब अटैचियां खाली हैं।
VO: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में अटैची की परंपरा भाजपा ने शुरू की है। उन्होंने विपक्ष के भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि उनके साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदार लोगों पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को अपना दामन देखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
विजिलेंस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के 10-10 विधायक विजिलेंस कार्यालय जा रहे हैं और कागज मांगे जाने पर जवाब देने के बजाय ड्रामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा ने सुधीर शर्मा, हर्ष महाजन और राजेंद्र राणा के खिलाफ शिकायतें की थीं और अब सरकार कार्रवाई कर रही है तो भाजपा एकजुट हो गई है। मुख्यमंत्री ने हिमकेयर और PPE किट घोटाले का भी जिक्र किया।
राष्ट्रगान विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रगान सभी ने गाया, लेकिन उसके बाद उस पर सवाल उठाना ही उसका अपमान है। वहीं वाराणसी दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ हिमाचल की पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा हुई। शिवालिक हिल्स और मिड हिमालय में नए पर्यटन क्षेत्र विकसित करने पर विचार किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द शुभ सूचना मिलेगी।
बाइट — सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश