छह देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

SHIMLA..भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, मोल्दोवा, जर्मनी और स्वीडन के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए।

निम्‍नलिखित दूतों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए:

  1.  सितोना अब्दल्ला उस्मान, दक्षिण सूडान गणराज्य की राजदूत

  1.  अब्दुल्ला सैफ अली स्लेम अल नु आइमी, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत

  1.  मुहम्मद सैदू दाहिरु, नाइजीरिया फेडरल रिपब्लिक के उच्चायुक्त

  1.  इंगा इओनेसिई, मोल्दोवा गणराज्य की राजदूत

  1. डॉ. येस्पर वीक, जर्मनी फेडरल रिपब्लिक के राजदूत

  1.  पेत्रा मेनेंडर, स्वीडन की राजदूत