तेबन में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित, 84 लोगों ने का जांचा स्वास्थ्य

करसोग।  राज्य सरकार के घर-द्वार पर स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आज च्वासी क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेबन में स्वास्थ्य विभाग करसोग की टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घर-द्वार के समीप आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना रहा।
शिविर के दौरान कुल 84 लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इस दौरान 83 लोगों के एक्स-रे किए गए, जबकि 83 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच भी की गई। इसके अतिरिक्त 29 लोगों के एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस के टेस्ट किए गए।

शिविर में डॉ. चरण दास, सुपरवाइजर दया नंद, काउंसलर नंदा शर्मा, रेडियोग्राफर जय सिंह, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोनिका तथा आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत तेबन के प्रधान तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।