प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते भाजपा को दलित विरोधी बताया

शिमला। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते भाजपा को दलित विरोधी बताया है। उन्होंने कहा  जो नेता दलितों की आवाज उनके अपमान की आवाज उठाते है भाजपा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाती है । उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई एफआईआर भी इसी की परिणीति  है।
तृप्ता ठाकुर ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि आज देश  में दलितों को अपमानित किया जा रहा है। उत्तराखंड में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के  सभा स्थल का शुद्धिकरण कर भाजपा की मानसिकता व  दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसके लिये देश से माफी मांगनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि  भाजपा ने  उनके अध्यक्ष का ही नही  देश के संविधान का भी घोर अपमान किया है जिसे कांग्रेस स्वीकार नही कर सकती।
तृप्ता ठाकुर ने कहा है कि महिला कांग्रेस प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जनजागरण अभियान छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया छात्रों की गूंज को भी प्रमुखता से आगे बढ़ाते हुए नीट पेपर लीक,सीबीएसई में घोटालो को प्रमुखता से उठाते हुए लोगों को भाजपा के काले कारनामों से अवगत करवाएगी।
तृप्ता ठाकुर ने कहा है कि महिला कांग्रेस अपने राष्ट्रीय नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी के अपमान को किसी भी स्तर पर सहन नहीं करेगी।