करसोग में ममलेश्वर महादेव निजी बस चालक-परिचालक यूनियन का गठन, होशियार सिंह बने प्रधान

करसोग। ममलेश्वर महादेव निजी बस चालक-परिचालक यूनियन करसोग का विधिवत गठन किया गया।
यूनियन की नई कार्यकारिणी में होशियार सिंह को प्रधान, धर्मपाल को उपप्रधान, युवराज को सचिव और दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
यूनियन के नवनियुक्त प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि यूनियन का उद्देश्य निजी बस चालकों एवं परिचालकों को एकजुट कर उनके हितों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाना है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यूनियन की ओर से उम्मीद जताई गई कि सभी साथी मिल-जुलकर संगठन को मजबूत करेंगे और चालक-परिचालकों के हितों एवं समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।