ठाकुरथाना में 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 141 के एक्स-रे किए

करसोग। ‘राज्य सरकार के घर द्वार स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत ठाकुरथाना में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 150 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर के दौरान 141 एक्स-रे किए गए, जबकि 122 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। इसके अतिरिक्त 50 लोगों के एचआईवी, 31 लोगों के हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं सिफलिस के टेस्ट किए गए।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत ठाकुरथाना के प्रधान लीला धर तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
शिविर में पीएचसी सेरी की चिकित्सक डॉ. अक्षिता, सुपरवाइजर निर्मला, काउंसलर नंदा शर्मा, रेडियोग्राफर जय सिंह, करसोग के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर लोभ सिंह ठाकुर, स्थानीय सीएचओ दिव्य ठाकुर तथा आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।