अलसिंडी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

अलसिंडी/करसोग :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अलसिंडी के प्रांगण में आज हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बेलीराम ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
कला अध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य बेलीराम ठाकुर ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के इतिहास और हिंदी भाषा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक शुद्ध हिंदी भाषा का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी के नियमित प्रयोग से भाषा का संवर्धन और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है।
विद्यालय के भाषा अध्यापक मोहन लाल ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कनिष्ठ वर्ग में परिणाम:

कविता पाठ: टेक चंद प्रथम, यशेश द्वितीय, डिंपल तृतीय।

सुलेख प्रतियोगिता: वारुणी प्रथम, रोहिणी द्वितीय, अंशिका तृतीय।

भाषण प्रतियोगिता: गुंजन प्रथम, रितिका द्वितीय, गारिक तृतीय।

वरिष्ठ वर्ग में परिणाम:

कविता पाठ: सोनम प्रथम, वास्तव द्वितीय, पुनीत तृतीय।

सुलेख प्रतियोगिता: दीक्षित प्रथम, कार्तिक कुमार नेगी द्वितीय, हेमंत तृतीय।

भाषण प्रतियोगिता: नितेश प्रथम, खुशबू द्वितीय, डमेश तृतीय।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा आकर्षक पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।