उपमुख्यमंत्री से मिला ग्राम पंचायत खाबल का प्रतिनिधिमंडल

 

शिमला। रोहड़ू से ग्राम पंचायत खाबल, विकास खंड छोहारा का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस पार्टी के संगठन महामंत्री एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत खाबल कुलदीप बिरजवान के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से उनके कार्यालय में मिला।
प्रतिनिधिमंडल में प्रधान ग्राम पंचायत खाबल बांका राम, देवता बाल्सरू खाबल के मोतमीन प्रेमराज माटी, हीरालाल बनाटा, कारदार रामदयाल चोपड़ा तथा कारदार नरेन्द्र सिंह हरिमाण शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने देवता खाबरू मंदिर के निर्माण तथा चढ़गांव से खाबल के लिए बंद बस सेवा को पुनः आरंभ करने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और बस सेवा को पुनः शुरू करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई पर विचार करने का आश्वासन दिया।