नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोजित

झाकड़ी.नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 17 से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” कार्यक्रम की कड़ी में परियोजना प्रमुख ई० राजीव कपूर के मार्गदर्शन मे CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर सी एस आर (एनजेएचपीएस) के कर्मचारियों के साथ साथ महिला मण्डल झाकड़ी द्वारा CTU-2 क्वारी रोड के आसपास स्वच्छता कार्य किया गया तथा मार्ग के किनारे एवं आसपास एकत्रित कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई० राजीव कपूर ने कहा कि CTU-2 क्वारी रोड पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर एनजेएचपीएस से कौशल्या नेगी, उपमहाप्रबंधक (आर &आर/ सी एस आर ) तथा ई० रुमन देवी सहायक प्रबंधक के साथ साथ सीएसआर के सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा उपस्थित कर्मचारियों एवं महिला मण्डल झाकड़ी के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महिला मंडल, झाकड़ी की सदस्याओं को प्लास्टिक बैग के उपयोग का उन्मूलन करने हेतु मदद करने के लिए जूट बैग एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित सामग्री प्रदान की गई।