नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर विथ्या रामराज को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वाकई एक बेहतरीन प्रदर्शन था। श्री मोदी ने विथ्या को बधाई देते हुए यह उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहें।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
“वास्तव में विथ्या रामराज का शानदार प्रदर्शन! उन्होंने एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता है। विथ्या को बधाई। ईश्वर करे कि वे आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहें: पीएम @narendramodi”