ग्राम पंचायत चौरीधार में 95 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 95 के एक्स-रे किए

करसोग। ‘राज्य सरकार के घर द्वार स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरीधार में आयुष्मान आरोग्य शिविर / निक्षय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 95 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर के दौरान 95 एक्स-रे किए गए, जिनमें से 07 असामान्य (Abnormal) पाए गए जिन्हें आगे की जांच के लिए सीएच करसोग रेफर किया गया।

शिविर में 85 लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। इसके साथ ही 38 लोगों के एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी के टेस्ट किए गए। मौके पर 50 लोगों की आभा आईडी भी बनाई/लिंक की गई।

शिविर के दौरान एचआईवी/एड्स, हेपेटाइटिस बी एवं सी, बीपी, डायबिटीज, तंबाकू सेवन तथा टीबी आदि विषयों पर IEC गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत चौरीधार के प्रधान श्री जौबन दास तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार के घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

शिविर में चिकित्सक डॉ. बलबीर, सुपरवाइजर श्रीमति निर्मला, रेडियोग्राफर जय सिंह, सीएचओ सुषमा, काउंसलर नंदा शर्मा और राकेश कुमार तथा क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।