एनएचपीसी ने दशहरा उत्सव समिति को भेंट किया 14 लाख रुपये का चेक

कुल्लू। एनएचपीसी ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति को 14 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया। एनएचपीसी के अधिकारियों ने यह चेक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर तथा समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा को सौंपा।
इस अवसर पर समिति की ओर से एनएचसी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।